Featuredक्रिकेट

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल का बड़ा धमाका! टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Yuzvendra Chahal Record: भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। चहल ने टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं

चहल ने यह रिकॉर्ड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में बनाया।

तमिलनाडु के खिलाफ हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने अमित सात्विक को 38 रन के स्कोर पर बोल्ड कर अपना 400वां टी20 विकेट पूरा किया।इसके बाद चहल ने आर. साई किशोर और मणिमारन सिद्धार्थ को भी आउट किया। उन्होंने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

युजवेंद्र चहल अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

402 विकेट – युजवेंद्र चहल
366 विकेट – भुवनेश्वर कुमार
354 विकेट – जसप्रीत बुमराह
329 विकेट – पीयूष चावला
323 विकेट – रविचंद्रन अश्विन
300 विकेट – अक्षर पटेल

भारत के लिए भी रहा शानदार रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं। उनका टी20 इंटरनेशनल करियर 2016 से 2023 तक रहा।इस दौरान चहल का गेंदबाजी औसत 25.09 और इकोनॉमी रेट 8.19 रहा।

IPL में भी चहल का दबदबा

युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 188 मैचों में 233 विकेट हासिल किए हैं।चहल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।टी20 क्रिकेट में उनके इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद फैंस एक बार फिर भारतीय टीम में उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *