Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 20: स्काउटओपी ने सबके सामने खोला सगाई का राज, काशवी को बताया मंगेतर

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में गेमर तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय टीवी पर बताया कि काशवी हीरानंदानी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।

स्काउटओपी ने किया सगाई का खुलासा

सलमान खान ने एपिसोड के दौरान स्काउटओपी से घर के बाहर की जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर सवाल किया। इस दौरान स्काउटओपी ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपनी मंगेतर काशवी हीरानंदानी की होती है।उन्होंने कहा कि काशवी पिछले 5-6 सालों से हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रही हैं। अगर उनके किसी व्यवहार से काशवी को थोड़ा भी दुख पहुंचता है तो उन्हें काफी अपराधबोध महसूस होता है।

लवप्रीत कौर गिल के साथ रिश्ते पर दी सफाई

घर के अंदर स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल की बढ़ती बॉन्डिंग को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। सलमान खान ने जब इस पर सवाल किया तो स्काउटओपी ने साफ कहा कि लवप्रीत उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हैं और उनके मन में कोई रोमांटिक भावना नहीं है।

सिर मुंडवाने पर सलमान खान ने लिया मजाकिया अंदाज

एपिसोड में सलमान खान ने स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भी सवाल किया। स्काउट ने कहा कि यह गलती से हुआ, लेकिन सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें पूरी बात पता है। इस दौरान स्काउट काफी भावुक भी नजर आए।

स्काउटओपी की मां ने जारी किया ऑडियो संदेश

स्काउटओपी के इमोशनल होने के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि शो के एडिट किए गए प्रोमो कई बार दर्शकों के बीच गलत धारणा बना देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो खत्म होने के बाद स्काउट अपने काम और निजी जीवन में वापस लौटेंगे और उनके रिश्तों को लेकर बार-बार सवाल उठाना सही नहीं है।

कौन हैं काशवी हीरानंदानी?

काशवी हीरानंदानी भी एक लोकप्रिय गेमर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पिछले 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस 20 में आने से पहले काशवी ने स्काउटओपी को सलाह दी थी कि वे शो में अपना पूरा ध्यान गेम पर रखें और किसी भी रिश्ते की वजह से अपने खेल को प्रभावित न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *