Featuredबिजनेस

Bank Holiday: 23 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानें किस राज्य में और क्यों रहेगी छुट्टी

Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 23 सितंबर 2026 (बुधवार) को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, यह छुट्टी सभी राज्यों में लागू नहीं होगी।

23 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank, Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank की शाखाएं बंद रहेंगी।

बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्यों में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

कौन थे महाराजा हरि सिंह?

महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम डोगरा शासक थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को जम्मू में हुआ था। उन्हें शिक्षा सुधार, बाल विवाह विरोधी कानून और सामाजिक बदलावों के लिए जाना जाता है। साल 1947 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे।

सितंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 22 सितंबर – करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद
  • 23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जयंती के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद
  • 25 सितंबर – इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद
  • 26 सितंबर – चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद
  • 27 सितंबर – रविवार के कारण बैंक बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *