The Great Indian Kapil Show 5: Netflix पर फिर मचेगा धमाल! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें पूरी डिटेल
The Great Indian Kapil Show 5: कॉमेडी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कपिल शर्मा का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो का नया सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगा।

इस बार भी कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कलाकार दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
26 सितंबर से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’
मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे सिर्फ Netflix पर स्ट्रीम किए जाएंगे।इस सीजन को मेकर्स ने ‘हंसी का त्योहार’ थीम के साथ पेश किया है। शो में सेलिब्रिटी गेस्ट, खास मेहमान और कपिल शर्मा की टीम के मजेदार अंदाज देखने को मिलेंगे।
रिलीज हुआ शो का प्रोमो
सीजन 5 के ऐलान के साथ ही इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। प्रोमो में कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम फेस्टिव अंदाज में नजर आ रही है।वीडियो में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा मस्ती करते दिख रहे हैं, वहीं सुनील ग्रोवर भी अपने खास अंदाज में नजर आए। प्रोमो में अलग-अलग त्योहारों का मजेदार मिश्रण दिखाया गया है।
कपिल शर्मा ने कही ये बात
शो की वापसी को लेकर कपिल शर्मा ने कहा कि हर सीजन में उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी मस्ती कर ली है, लेकिन फिर महसूस होता है कि अभी बहुत कुछ बाकी है।उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया जताते हुए कहा कि दुनिया भर के फैंस ने शो को जो प्यार दिया है, उसके लिए पूरी टीम आभारी है।
फैंस में बढ़ा उत्साह
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं। दर्शकों को एक बार फिर कपिल शर्मा और उनकी टीम की कॉमेडी, सेलिब्रिटी गेस्ट और मजेदार बातचीत देखने का इंतजार है।
