Raipur Rozgar Mela: रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
Raipur Rozgar Mela: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 5 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड (जोरा), रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 137 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डिंग और नर्सिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज
ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पहले ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा की मूल एवं छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा।
प्रवेश रहेगा निशुल्क
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और रोजगार पोर्टल पर पात्रता एवं अन्य नियमों की पुष्टि अवश्य करें।
