PS5 Price Hike India: भारत में महंगा हुआ Sony PS5, अब स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत ₹69,990
PS5 Price Hike India: गेमिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। Sony ने भारत में अपने PlayStation 5 (PS5) की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने PS5 स्टैंडर्ड (डिस्क) एडिशन की कीमत ₹54,990 से बढ़ाकर ₹69,990 कर दी है। यानी अब इस गेमिंग कंसोल को खरीदने के लिए ग्राहकों को ₹15,000 अधिक खर्च करने होंगे।

कंपनी ने नई कीमत को अपने आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर भी अपडेट कर दिया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब दुनियाभर में AI (Artificial Intelligence) की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कमी देखने को मिल रही है।
क्यों बढ़ी PS5 की कीमत?
Sony के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती उत्पादन लागत, मेमोरी और स्टोरेज की कमी तथा आर्थिक परिस्थितियों के कारण PS5 की कीमतों में संशोधन किया गया है। AI टेक्नोलॉजी की तेज मांग का असर सेमीकंडक्टर और हार्डवेयर इंडस्ट्री पर भी पड़ा है, जिससे गेमिंग डिवाइसों की लागत बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की रफ्तार होगी धीमी, रायपुर में निकली धूप
अब कितनी है PS5 की कीमत?
- PS5 Standard Edition (Disc Version) – ₹69,990
- पहले की कीमत – ₹54,990
- कुल बढ़ोतरी – ₹15,000 (करीब 28%)
पहले भी बढ़ चुकी हैं कीमतें
पिछले वर्ष भारत में PS5 Digital Edition की कीमत ₹44,990 से बढ़ाकर ₹49,990 की गई थी। हालांकि उस समय डिस्क वर्जन की कीमत में बदलाव नहीं किया गया था। वहीं 2026 के दौरान Sony अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया सहित कई देशों में PS5, PS5 Pro और PlayStation Portal की कीमतें पहले ही बढ़ा चुकी है।
AI का गेमिंग हार्डवेयर पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि AI सर्वर और डेटा सेंटर में RAM व स्टोरेज चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इसका सीधा असर Gaming PC, GPU, PlayStation, Xbox Series X/S और Nintendo Switch 2 जैसे उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है। आने वाले समय में यदि चिप्स की आपूर्ति सामान्य नहीं होती है, तो अन्य गेमिंग डिवाइस भी महंगे हो सकते हैं।
