The Traitors 2: करण जौहर के शो में 21 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री 13 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन
The Traitors 2: करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2′ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने 30 जुलाई 2026 को आयोजित लाइव लॉन्च इवेंट में शो के 21 आधिकारिक कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। सस्पेंस, माइंड गेम्स और धोखे से भरपूर यह शो 13 अगस्त 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगा।

इस बार शो में बॉलीवुड, टीवी, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के कई बड़े चेहरे हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
इन सितारों की होगी एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ में इस बार रिया चक्रवर्ती, रणवीर बरार, मल्लिका शेरावत, शाहनील गिल, अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan), क्रिस्टल डिसूजा, मुनव्वर फारूकी, शालिनी पासी, हरमन सिंघा, श्वेता तिवारी, साहिल सलाथिया, दलीप ताहिल, प्रिशिता सिंह समेत कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इसके अलावा तान्या पुरी, रिदा थराना, ध्वनिमय मौफाकिर, अंश चोपड़ा, कुल्लू, कारन सिंह, पारुल गुलाटी और इक्का सिंह भी इस हाई-वोल्टेज गेम का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Review : रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की नई स्पाइडर-मैन फिल्म जानें कैसी है ‘ब्रांड न्यू डे’
कब और कहां देखें?
- शो: The Traitors Season 2
- होस्ट: करण जौहर
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 अगस्त 2026
- OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video
क्या होगा खास?
‘द ट्रेटर्स 2’ में कंटेस्टेंट्स को दोस्त और दुश्मन के बीच फर्क करना होगा। धोखा, रणनीति, एलायंस और माइंड गेम्स इस शो की सबसे बड़ी खासियत हैं। करण जौहर एक बार फिर अपने खास अंदाज में इस सस्पेंस से भरपूर रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
