Featuredलाइफस्टाइल

How to Make Kele Ke Kofte: लौकी-भिंडी खाकर हो गए हैं बोर? लंच में बनाएं शाही स्वाद वाला कच्चे केले का कोफ्ता

How to Make Kele Ke Kofte: रोज-रोज की लौकी, तोरई और भिंडी की सब्जी से अगर आपका मन भर गया है तो इस बार अपने लंच में एक नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट लेकर आएं। कच्चे केले का कोफ्ता एक ऐसी शानदार डिश है, जो स्वाद में मलाई कोफ्ते जैसा रिच और देखने में बिल्कुल शाही लगता है। कच्चा केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

इससे बने कोफ्ते बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होते हैं। जब इन्हें प्याज, टमाटर, काजू और खुशबूदार मसालों की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है तो इसका स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।

केले के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री

  • 4 उबले हुए कच्चे केले
  • 1 उबला हुआ आलू
  • 2-3 चम्मच भुना हुआ बेसन
  • हरी मिर्च और हरा धनिया
  • नमक और मसाले स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए:

  • 2 प्याज का पेस्ट
  • 3 टमाटर की प्यूरी
  • 6-7 भिगोए हुए काजू
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची
  • हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी

केले के कोफ्ते बनाने की आसान विधि

सबसे पहले उबले हुए कच्चे केले को मैश करके उसमें आलू, बेसन और मसाले मिलाकर नरम डो तैयार करें। अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें। ग्रेवी बनाने के लिए तेल में खड़े मसालों का तड़का लगाएं और प्याज को सुनहरा भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन, टमाटर की प्यूरी और काजू का पेस्ट डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं। जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर उबालें और आखिर में गरम मसाला व कसूरी मेथी डालें।

जरूरी टिप:

कोफ्तों को कभी भी उबलती हुई ग्रेवी में न डालें। सर्व करने के समय प्लेट में कोफ्ते रखें और ऊपर से गर्मागर्म ग्रेवी डालें। इससे कोफ्ते टूटेंगे नहीं और स्वाद भी शानदार आएगा। गरमा-गरम कच्चे केले के कोफ्ते को तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें और अपने साधारण लंच को शाही बना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *