Sonu Nigam : 52 की उम्र में गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम बोले जिंदा रहने के लिए दवाइयां लेनी पड़ रही हैं’
Sonu Nigam : अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। 52 वर्षीय सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी और बताया कि वह नसों से जुड़ी दर्दनाक समस्या नर्व कंप्रेशन (Nerve Compression) से गुजर रहे हैं।

सोनू निगम ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनकी बीमारी की असली वजह जानने के लिए कई मेडिकल टेस्ट, MRI और CT Scan करवाए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उन्हें लगातार दवाइयों और फिजियोथेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है।
दर्द में भी नहीं तोड़ा फैंस से किया वादा
सिंगर ने बताया कि फिजियोथेरेपी सेशन काफी दर्दनाक होते हैं और दर्द से राहत पाने के लिए उन्हें भारी पेन किलर्स लेने पड़ रहे हैं। दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण उनके गले पर भी असर पड़ा है, जो किसी भी गायक के लिए चिंता की बात हो सकती है। हालांकि इतनी तकलीफ के बावजूद सोनू निगम ने अपना लाइव कॉन्सर्ट रद्द करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद स्टेज पर परफॉर्म करने को लेकर वह उत्साहित हैं और डॉक्टरों की निगरानी में अपना कमिटमेंट पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: Blast OTT Release: अर्जुन सर्जा की ‘ब्लास्ट’ इस दिन Netflix पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ
सोनू निगम की यह स्थिति जानने के बाद उनके लाखों फैंस भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके हौसले की सराहना कर रहे हैं।
