Featuredमनोरंजन

Anupama Spoilers: अनुपमा में बड़ा धमाका, राही का कैफे में खूनी खेल, नफरत की आग से मचेगा हंगामा

Anupama Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो Anupamaa में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। अहमदाबाद लौटने के बाद भी अनुपमा की जिंदगी में सुकून नहीं है और वो दिग्विजय के साथ मिलकर अपने कैफे को संभालने में जुटी हुई है।शो में Rupali Ganguly के किरदार के इर्द-गिर्द हालात और भी उलझते जा रहे हैं। अब तक आपने देखा कि ख्याति, पराग के वापस न आने पर बौखला जाती है, वहीं वसुंधरा उसे जमकर जलील करती है और उसके कर्मों की सजा मिलने की बात कहती है।इसी बीच कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब राही, प्रेम को माफ कर देती है, जिससे प्रेम की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। दूसरी ओर, श्रुति का अचानक कोठारी हाउस आना सभी को चौंका देता है। खासतौर पर राही, जो उसे देखकर इमोशनल हो जाती है और यकीन नहीं कर पाती कि वह अमेरिका से लौट आई है।अब खबर है कि आने वाले एपिसोड में शो में बड़ा धमाका होने वाला है। राही का गुस्सा फूट पड़ेगा और वह अनुपमा के कैफे पर कहर बनकर टूटेगी। हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि वह “चलती-फिरती बुलडोजर” बनकर सब कुछ तहस-नहस करने पर उतर आएगी।आने वाले एपिसोड्स में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अपने कैफे और रिश्तों को बचा पाएगी या फिर राही का गुस्सा सब कुछ तबाह कर देगा।

‘अनुपमा’ का नया ट्विस्ट: श्रुति से आमना-सामना, खुलेंगे कई राज

अनुपमा के हाथ से श्रुति का लॉकेट गिर जाएगा. इस दौरान अनुपमा देखेगी कि इस लॉकेट में अनुज और राही की तस्वीर है. तस्वीर देखकर अनुपमा को सदमा लग जाएगा. इसी बीच श्रुति अनुपमा के पास पहुंच जाएगी. आते ही श्रुति अनुपमा को जलील करना शुरू कर देगी. श्रुति दावा करेगी कि अनुपमा एक अच्छी मां नहीं है. इतना ही नहीं श्रुति अनुपमा के सामने राही को अपनी बेटी बताने वाली है

अनुपमा’ में बवाल: राही तोड़ेगी कैफे, मां-बेटी के रिश्ते में आएगा तूफान

जल्द ही राही को इस बात का पता चलेगा कि प्रेम की जिंदगी में उथल-पुथल के बाद अनुपमा खुद का कैफे शुरू कर रही है। यह सच्चाई जानकर राही को गहरा झटका लगेगा और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।गुस्से में भरी राही बिना देर किए अनुपमा के कैफे पहुंच जाएगी और वहां जमकर हंगामा करेगी। खबर है कि राही कैफे का सामान इधर-उधर फेंकते हुए तोड़फोड़ मचाने वाली है। उसके इस आक्रामक रूप से हर कोई हैरान रह जाएगा।राही यहीं नहीं रुकेगी। वह अनुपमा पर एक “घटिया मां” होने का आरोप लगाएगी, जिससे हालात और बिगड़ जाएंगे। राही के तेवर अनुपमा को बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे और दोनों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।क्या अनुपमा अपने कैफे और रिश्तों को बचा पाएगी? या फिर राही और श्रुति का गुस्सा सब कुछ तबाह कर देगा? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *