TV TRP Report :अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर,गंगा माई की बेटियां’ ने फिर मारी बाजी, जानें पूरी TRP लिस्ट
TV TRP Repor : इस हफ्ते की टेलीविजन टीआरपी रिपोर्ट ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। लंबे समय तक टीवी की सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में शामिल रहने वाला ‘अनुपमा‘ इस बार टॉप 5 से बाहर हो गया है। वहीं, ‘गंगा माई की बेटियां’ ने लगातार नंबर 1 की पोजीशन बरकरार रखते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी है।

गंगा माई की बेटियां’ बनी नंबर 1
अमनदीप सिधू और शुभांगी लटकर स्टारर ‘गंगा माई की बेटियां‘ को इस सप्ताह 1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है। मां और बेटियों के संघर्ष पर आधारित इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है, जिसकी बदौलत यह लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है।
दूसरे नंबर पर ‘वसुधा’
जी टीवी का लोकप्रिय शो ‘वसुधा‘ इस सप्ताह 1.8 टीआरपी के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रिया ठाकुर, अभिषेक शर्मा और परिणीता बोरठाकुर की दमदार एक्टिंग और शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
तीसरे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’
‘तुम से तुम तक’ ने भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। निहारिका चौकसे और शरद केलकर स्टारर इस शो को 1.7 टीआरपी मिली है और यह लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
चौथे नंबर पर ‘नागिन 7’
एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ भले ही ऑफ एयर हो चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। इस सप्ताह शो को 1.6 की रेटिंग मिली और यह चौथे स्थान पर रहा।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ ने बनाई टॉप 5 में जगह
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ ने 1.5 टीआरपी के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। खबरों के मुताबिक शो में जल्द ही 10 साल का लीप देखने को मिलेगा।
‘अनुपमा’ समेत कई बड़े शोज को झटका
इस सप्ताह सबसे बड़ा झटका ‘अनुपमा’ को लगा, जो 1.5 रेटिंग के बावजूद टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया। इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 1.4 और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को 1.3 टीआरपी मिली। इन लोकप्रिय शोज का टॉप 5 से बाहर होना टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Varanasi First Look: एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ की पहली झलक ने इंटरनेशनल लेवल पर मचाया तहलका, एनेसी फिल्म फेस्टिवल में गूंजी दहाड़
TV TRP Report Week 24
- गंगा माई की बेटियां – 1.9
- वसुधा – 1.8
- तुम से तुम तक – 1.7
- नागिन 7 – 1.6
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 – 1.5
- अनुपमा – 1.5
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा – 1.4
- ये रिश्ता क्या कहलाता है – 1.3
