Featuredदेश

Sonam Wangchuk Video: ’20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, फिर भूत बनकर लौटूंगा’, भूख हड़ताल के बीच वायरल हुआ बयान

Sonam Wangchuk Video: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा ताकि संसद तक मार्च कर सकूं। अगर मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आऊंगा।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

Sonam Wangchuk Video


20 दिनों से जारी है भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार (17 जुलाई) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनसे मुलाकात की। इससे पहले भी कई विपक्षी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उनका समर्थन जता चुके हैं।

सेहत पर डॉक्टरों की नजर

वांगचुक की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि भूख हड़ताल के 20वें दिन उनका वजन घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया है। पिछले 24 घंटों में उनका वजन 350 ग्राम कम हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में पानी का स्तर फिलहाल नियंत्रित है, लेकिन हल्का डिहाइड्रेशन देखा गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और पहले उन्हें ऑर्गन फेल होने का खतरा भी बताया जा चुका है।

क्या है आंदोलन की मांग?

सोनम वांगचुक और उनके समर्थक पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

20 जुलाई के मार्च पर टिकी नजरें

वांगचुक ने कहा कि उनका लक्ष्य 20 जुलाई को संसद तक मार्च करना है। उन्होंने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की है। अब सभी की निगाहें इस प्रस्तावित मार्च और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *