Prithvi Shaw Aakriti Agarwal: पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल का हुआ पैचअप! सगाई टूटने के बाद फिर शुरू हुई प्यार की कहानी
Prithvi Shaw Aakriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के रिश्ते में एक बार फिर नया मोड़ आया है। कुछ समय पहले दोनों की सगाई टूटने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन अब आकृति ने खुलासा किया है कि बातचीत के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

मार्च में हुई थी सगाई, सितंबर में आई थी अलग होने की खबर
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि कुछ महीनों बाद सितंबर 2026 में आकृति ने सगाई टूटने की जानकारी दी थी।उस समय रिश्ते में दूरी की वजह भविष्य को लेकर अलग सोच और परिस्थितियों को बताया गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
आकृति ने बताया क्यों टूटा था रिश्ता
अब आकृति अग्रवाल ने बताया कि रिश्ते में आई दूरी के पीछे उनके करीबियों की सलाह भी एक वजह बनी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ लोगों की बातों को अपने रिश्ते से ज्यादा महत्व दे दिया था।एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्होंने पृथ्वी शॉ से खुलकर बातचीत किए बिना ही बड़ा फैसला ले लिया था। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि आपसी बातचीत के बिना किसी रिश्ते को लेकर फैसला करना सही नहीं था।
यह भी पढ़ें: Hema Malini Durga Dance: नवरात्रि पर हेमा मालिनी का ‘दुर्गा’ डांस वायरल, 77 साल की उम्र में दिखा गजब का ग्रेस
बातचीत के बाद रिश्ते को दिया दूसरा मौका
आकृति के मुताबिक, उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने एक-दूसरे से खुलकर बात की और अपनी परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को फिर से मजबूत करने का फैसला किया।
