Hema Malini Durga Dance: नवरात्रि पर हेमा मालिनी का ‘दुर्गा’ डांस वायरल, 77 साल की उम्र में दिखा गजब का ग्रेस
Hema Malini Durga Dance: हेमा मालिनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है। 77 वर्ष की उम्र में भी उनका क्लासिकल डांस, आत्मविश्वास और मंच पर मौजूदगी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने अपने प्रसिद्ध ‘दुर्गा’ डांस ड्रामा की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

नवरात्रि पर पेश किया ‘दुर्गा’ डांस ड्रामा
11 अक्टूबर को तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अग्रवाल समाज के आगरा डांडिया नवरात्रि उत्सव में हेमा मालिनी ने अपने लोकप्रिय डांस बैले ‘दुर्गा’ का मंचन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि के अवसर पर किया गया था।हेमा मालिनी की शानदार भरतनाट्यम शैली और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
यह भी पढ़ें: Prime Video New Series: बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा की नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें और वीडियो
कार्यक्रम के बाद हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस प्रस्तुति की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।उन्होंने लिखा कि नवरात्रि के पहले दिन अपने सबसे पसंदीदा डांस बैले ‘दुर्गा’ को मंच पर प्रस्तुत करना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात रही। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।
