Palak Paneer Uttapam Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Palak Paneer Uttapam Recipe: नाश्ते में बनाएं हेल्दी पालक पनीर उत्तपम, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषणअगर आप रोज़ाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी खाना चाहते हैं, तो पालक पनीर उत्तपम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

सूजी, दही, पालक और पनीर से तैयार यह रेसिपी प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
पालक पनीर उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पालक की प्यूरी
- 1 कप सूजी
- ½ कप दही
- 1 पैकेट फ्रूट सॉल्ट
- ½ कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- ½ बारीक कटा प्याज
- ½ बारीक कटा टमाटर
- 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
- सेंकने के लिए तेल
पालक पनीर उत्तपम बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही, पालक की प्यूरी और नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसे 15–20 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा नमक मिलाकर टॉपिंग तैयार करें।बैटर में फ्रूट सॉल्ट डालें और हल्के हाथों से मिलाएं। तवे को गर्म करके थोड़ा तेल लगाएं और एक कलछी बैटर डालकर हल्का मोटा गोल आकार दें।ऊपर से तैयार पनीर और सब्जियों की टॉपिंग डालें और हल्के हाथ से दबाएं। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।गरमागरम पालक पनीर उत्तपम को हरी चटनी, नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
यह भी पढ़ें: Laddoo Recipe: बप्पा के भोग के लिए घर पर बनाएं हलवाई जैसे दानेदार मोतीचूर लड्डू
पालक पनीर उत्तपम खाने के फायदे
- आयरन और कैल्शियम से भरपूर
- प्रोटीन का अच्छा स्रोत
- बच्चों और बड़ों के लिए पौष्टिक नाश्ता
- लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार
- स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
