Navratri Vrat Food: ट्टू, राजगिरा, सिंघाड़ा और साबूदाना की तुलना, जानिए किसे खाना है सबसे बेहतर
Navratri Vrat Food: नवरात्रि के दौरान खानपान का सही चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। उपवास में गेहूं के आटे की जगह लोग कुट्टू, राजगिरा (रामदाना), सिंघाड़ा और साबूदाना का सेवन करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि व्रत में कौन-सा आटा सबसे ज्यादा पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है?

कुट्टू का आटा
व्रत में सबसे लोकप्रिय आटों में कुट्टू का नाम आता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है ।
राजगिरा का आटा
राजगिरा, जिसे रामदाना भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।यह मांसपेशियों के रखरखाव में मदद करने वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े का आटा उपवास में पूरी, हलवा और पकौड़े बनाने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देता है।
साबूदाना
साबूदाना व्रत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में शामिल है। इससे खिचड़ी, टिक्की और खीर बनाई जाती है। इसमें मुख्य रूप से स्टार्च (कार्बोहाइड्रेट) होता है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
व्रत में कौन-सा आटा सबसे अच्छा है?
यदि पोषण की दृष्टि से तुलना की जाए, तो कुट्टू और राजगिरा का आटा अधिक संतुलित विकल्प माने जाते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।दूसरी ओर, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना ऊर्जा देने के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन और फाइबर अपेक्षाकृत कम होते हैं।ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, शारीरिक गतिविधि और पोषण संबंधी जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए व्रत में संतुलित मात्रा में भोजन करें और यदि किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
