Matka King Season 2 Announcement: विजय वर्मा की सुपरहिट वेब सीरीज का दूसरा पार्ट कन्फर्म
Matka King Season 2 Announcement: OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर राज करने लगते हैं। ऐसी ही एक सीरीज है ‘मटका किंग’, जिसने अपनी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और थ्रिलिंग ड्रामा के दम पर रिकॉर्ड बना दिए। अब मेकर्स ने इस सुपरहिट सीरीज के दूसरे सीजन यानी ‘मटका किंग 2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

‘मटका किंग 2’ का हुआ ऑफिशियल ऐलान
पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘मटका किंग 2’ को डेवलपमेंट में होने की पुष्टि कर दी है। हाल ही में जारी किए गए ऑफिशियल पोस्टर के जरिए बताया गया कि सीरीज का अगला सीजन भी OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद विजय वर्मा के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी ‘मटका किंग 2’ तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
17 देशों में नंबर-1 बनी थी सीरीज
‘मटका किंग’ का पहला सीजन रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पिछले दो सालों में प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला नया स्क्रिप्टेड शो बन गया। सीरीज ने ओपनिंग वीक में 37 देशों के टॉप-10 में जगह बनाई, जबकि 17 देशों में नंबर-1 ट्रेंडिंग शो रही। इसकी कहानी और देसी अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
1960 के बॉम्बे की कहानी ने जीता दिल
‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सट्टे के कारोबार और अपराध की दुनिया को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया। हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमोशन और क्राइम थ्रिलर के मिश्रण ने इसे दर्शकों का फेवरेट बना दिया।
विजय वर्मा के किरदार ने मचाई धूम
सीरीज में विजय वर्मा ने ‘बृज भाटी’ का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके अलावा कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जदावत और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
किसने बनाई ‘मटका किंग’?
‘मटका किंग’ को अभय कोराने ने क्रिएट और लिखा है, जबकि मशहूर फिल्ममेकर नागराज पोपटराव मंजुले ने इसे डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
कब रिलीज होगा ‘मटका किंग 2’?
फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ दूसरे सीजन का ऐलान किया है। रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
