LSG vs RCB IPL 2026: मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने 6 हार के बाद RCB को 9 रन से हराया
LSG vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रन से हरा दिया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मिचेल मार्श के तूफानी शतक और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी ने लखनऊ को लगातार 6 हार के बाद जीत दिलाई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया था। टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बरसाए।

मिचेल मार्श ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके बाद DLS नियम के तहत RCB को 213 रन का लक्ष्य मिला। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 111 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 9 छक्के लगाए। मार्श की बल्लेबाजी के सामने RCB के गेंदबाज बेबस नजर आए।
निकोलस पूरन ने भी 23 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। RCB की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिया।
विराट कोहली बिना खाता खोले आउट
213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि जैकब बेथेल भी सिर्फ 4 रन बना सके। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 31 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच में जान डाल दी। देवदत्त पडिक्कल ने 34 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन ठोककर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, अंत में RCB की टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी और लखनऊ ने मुकाबला 9 रन से जीत लिया।
प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी
लखनऊ की जीत में युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी को 1 सफलता मिली।
मैच का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स – 209/3 (19 ओवर)
- मिचेल मार्श – 111 रन
- निकोलस पूरन – 38 रन
- ऋषभ पंत – 32* रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 203/6 (19 ओवर)
- रजत पाटीदार – 61 रन
- टिम डेविड – 40 रन
- क्रुणाल पंड्या – 28* रन
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रासिख सलाम डार, जोश हेजलवुड
