Kangana Ranaut Controversy: Generation Gutter’ बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज, 21 अगस्त को होगी सुनवाई
Kangana Ranaut Controversy: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कथित तौर पर ‘Generation Gutter’ कहने के मामले में आगरा की विशेष अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। मामले की सुनवाई 21 अगस्त को निर्धारित की गई है।

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रामाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ विशेष अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके बयान से देशभर के छात्रों और उनके अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
21 अगस्त को होगी सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई 21 अगस्त को होगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मामला केवल एक बयान नहीं, बल्कि देश के छात्रों के सम्मान और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।
कंगना रनौत ने क्या कहा था?
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के वीडियो साझा करते हुए उनकी भाषा और व्यवहार की आलोचना की थी। इसी दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से ‘Generation Gutter’ कहा और कुछ छात्राओं को लेकर भी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छिड़ गई।
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Review: रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की फिल्म, सोशल मीडिया पर मिले ब्लॉकबस्टर रिएक्शन
बाद में बदला रुख
दिलचस्प बात यह रही कि बाद में संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने Gen-Z को देश की ताकत बताते हुए कहा कि भारत के युवा भारतीय संस्कृति और पहचान के मजबूत प्रतिनिधि बन रहे हैं।
वर्कफ्रंट
फिल्मी मोर्चे पर कंगना रनौत अपनी चर्चित फिल्म ‘क्वीन 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके 2027 में रिलीज होने की संभावना है।
