KSBKBT Twist: परिवार के खिलाफ गुपचुप शादी करेंगे नकुल-वैष्णवी तुलसी ने चला सबसे बड़ा दांव
KSBKBT Twist: टीवी के आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (KSBKBT) में आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। विरानी परिवार में नकुल और वैष्णवी के रिश्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कहानी का सबसे बड़ा मोड़ बन चुका है। अपकमिंग एपिसोड में तुलसी ऐसा फैसला लेने वाली हैं, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाएगा।

गौतम-दामिनी को मंजूर नहीं वैष्णवी
आने वाले ट्रैक में गौतम और दामिनी साफ कर देते हैं कि वे किसी भी कीमत पर वैष्णवी को विरानी परिवार की बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। उनका मानना है कि वैष्णवी पहले स्वर्गीय पार्थ की पत्नी रह चुकी है, इसलिए उसका दोबारा इसी परिवार का हिस्सा बनना सही नहीं होगा।
प्यार के लिए परिवार से भिड़ेगा नकुल
वहीं दूसरी ओर नकुल अपने प्यार के लिए पूरे परिवार के खिलाफ खड़ा नजर आएगा। वह सभी को समझाने की कोशिश करेगा कि वैष्णवी के अतीत से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह उससे सच्चा प्यार करता है। लेकिन गौतम और दामिनी अपने फैसले पर अडिग रहते हैं।
करण करेगा वैष्णवी का अपमान
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब करण को पता चलता है कि वैष्णवी फिर से विरानी परिवार में लौट सकती है। गुस्से में करण वैष्णवी को बुरी तरह अपमानित करता है। करण की कड़वी बातें सुनकर वैष्णवी पूरी तरह टूट जाती है और अचानक कहीं गायब हो जाती है, जिससे नकुल की चिंता बढ़ जाती है।
तुलसी दोहराएंगी अपना इतिहास
वैष्णवी के गायब होने के बाद तुलसी एक बड़ा फैसला लेती हैं। सालों पहले जिस तरह उन्होंने मिहिर के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी, उसी इतिहास को दोहराते हुए वह नकुल और वैष्णवी को भी अपने प्यार के लिए गुपचुप शादी करने की सलाह देती हैं।
यह भी पढ़ें: The Odyssey Box Office : पहले दिन ओपेनहाइमर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी द ओडिसी’ जानें एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमान
क्या सफल होगी गुपचुप शादी?
अब शो का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नकुल और वैष्णवी परिवार की नजरों से बचकर शादी कर पाएंगे, या करण सही समय पर पहुंचकर इस शादी को रोक देगा? आने वाले एपिसोड्स में यही सस्पेंस दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा।
