Featuredमनोरंजन

Govinda Comeback: गोविंदा की दो नई फिल्में रिलीज को तैयार, कमबैक पर दिया बड़ा बयान

Govinda Comeback: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1′ गोविंदा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। लंबे ब्रेक के बाद अभिनेता ने अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ अभिनय ही नहीं करेंगे, बल्कि इसके निर्माता भी होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने बताया कि फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह रानी स्वर्णकार की बॉलीवुड में बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।

‘मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया’

अपने करियर को लेकर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि कई बार उन्हें इंडस्ट्री में नजरअंदाज किया गया और यहां तक कहा गया कि अब वह फिल्मों में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक नई शुरुआत की है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी नई फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

नंबर 14 से खास रिश्ता

गोविंदा ने बताया कि 14 उनका लकी नंबर है। उन्होंने कहा कि 14 साल की उम्र से ही उन्हें न्यूमरोलॉजी पर भरोसा है। एक समय उन्होंने एक ही हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थीं, 14 साल तक सुपरस्टारडम देखा, 14वीं लोकसभा के सदस्य बने और लंबे संघर्ष के बाद अब फिर फिल्मों में लौट रहे हैं।

फैंस को नई फिल्म का इंतजार

गोविंदा की वापसी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय बाद उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *