How To Do Hair Spa At Home: घर पर करें पार्लर जैसा हेयर स्पा, कम खर्च में बाल बनेंगे सिल्की और शाइनी
How To Do Hair Spa At Home: अगर आपके पास पार्लर जाने का समय या बजट नहीं है, तो आप घर पर ही आसान स्टेप्स फॉलो करके प्रोफेशनल जैसा हेयर स्पा कर सकते हैं। सही ऑयल मसाज, स्टीमिंग, माइल्ड शैम्पू, घरेलू हेयर मास्क और कंडीशनिंग की मदद से बालों को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

घर पर हेयर स्पा करने का आसान तरीका
1. ऑयल मसाज करें
2–3 चम्मच नारियल, बादाम या जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करें। 10–15 मिनट तक उंगलियों से गोलाकार गति में स्कैल्प की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
2. स्टीमिंग करें
गर्म पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और 10–15 मिनट तक सिर पर लपेटें। इससे स्कैल्प के पोर्स खुलते हैं और तेल जड़ों तक अच्छी तरह पहुंचता है।
3. माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश
सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं। गर्म पानी की जगह सामान्य या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
4. घरेलू हेयर मास्क लगाएं
- 1 पका केला + 2 चम्मच शहद + 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- या 1 चम्मच एलोवेरा जेल + 1 चम्मच दही + थोड़ा कंडीशनर मिलाकर बालों में 30–45 मिनट तक लगाएं।
इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें।
5. कंडीशनिंग या सीरम
हल्के गीले बालों पर एलोवेरा जेल, लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाएं ताकि बाल लंबे समय तक मुलायम और हाइड्रेटेड रहे
यह भी पढ़ें: Pushups Benefits: रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बनेगी बॉडी? जानें एक्सपर्ट की राय
हेयर स्पा के फायदे
- बालों में प्राकृतिक चमक आती है।
- हेयर फॉल कम करने में मदद मिलती है।
- ड्राई और फ्रिज़ी बाल मुलायम बनते हैं।
- स्कैल्प हेल्दी रहता है।
- बाल मजबूत और स्मूद बनते हैं।
