Homemade Lip Balm: महंगे लिप बाम छोड़ें अनार से बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ बनेंगे सॉफ्ट मॉइश्चराइज्ड और गुलाबी
Homemade Lip Balm: गुलाबी और मुलायम होंठ चेहरे की खूबसूरती को और निखार देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने होंठों की देखभाल के लिए बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बना अनार का नेचुरल लिप बाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है

अनार सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन और होंठों की देखभाल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अनार के रस और घी से तैयार यह होममेड लिप बाम होंठों को मॉइश्चराइज रखने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
अनार से लिप बाम बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
- 1 कप अनार के दाने
- 2 से 3 चम्मच घी
- छलनी
- डबल बॉयलर
- छोटा कंटेनर
घर पर अनार का लिप बाम बनाने की विधि:
सबसे पहले अनार के दानों को छलनी में डालकर चम्मच की मदद से उनका रस निकाल लें। अब इस रस को डबल बॉयलर में रखें और आधा चम्मच घी को हल्का गर्म करके इसमें मिला दें।
इसके बाद इस मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में भरकर करीब 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे निकालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा करें और इसमें 2 चम्मच घी मिलाकर एक मिनट तक पकाएं।
अब तैयार मिश्रण को दोबारा कंटेनर में भरकर लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आपका नेचुरल अनार लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Homemade Multani Mitti Soap: बिना केमिकल के घर पर बनाएं नेचुरल हर्बल साबुन
इन बातों का रखें ध्यान:
पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह होममेड लिप बाम लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रहता, इसलिए इसे ताजा बनाकर इस्तेमाल करें और बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में 2 से 3 बार लगाएं।ध्यान रखें कि यह लिप बाम होंठों को मॉइश्चराइज और मुलायम रखने में मदद कर सकता है, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा और होंठों पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है।
