Google Pay Gemini AI Feature: अब खर्च, बजट और CIBIL स्कोर की जानकारी मिलेगी एक क्लिक में, जानें कैसे करें एक्टिव
Google Pay Gemini AI Feature: Google ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट ऐप Google Pay के लिए नया Gemini AI आधारित फीचर ‘Ask Google Pay’ रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस AI फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने खर्चों का विश्लेषण, बजट प्लानिंग, बचत के सुझाव, बेहतर क्रेडिट कार्ड ऑफर्स, SIP और CIBIL स्कोर जैसी वित्तीय जानकारी टेक्स्ट या वॉइस के जरिए आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है और इसे इस्तेमाल करने के लिए मैन्युअली एक्टिव करना होगा।

क्या है ‘Ask Google Pay’ फीचर?
Ask Google Pay Google के Gemini AI पर आधारित एक स्मार्ट फाइनेंशियल असिस्टेंट है, जो यूजर्स के ट्रांजैक्शन डेटा का विश्लेषण कर उन्हें व्यक्तिगत वित्त (Personal Finance) से जुड़े सुझाव देता है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स जान सकेंगे—
- पिछले महीने पैसा कहां खर्च हुआ?
- खर्च कम करने के आसान तरीके
- बेहतर सेविंग टिप्स
- कौन-सा क्रेडिट कार्ड सबसे उपयुक्त रहेगा?
- SIP से जुड़ी जानकारी
- CIBIL स्कोर की जानकारी
- खर्चों का साप्ताहिक या मासिक विश्लेषण
यह भी पढ़ें: PM Modi Edited Video FIR: PM मोदी के एडिटेड वीडियो मामले में बड़ा एक्शन..
10 भारतीय भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
Google ने बताया कि यह फीचर टेक्स्ट और वॉइस दोनों मोड में उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय इसमें 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक यूजर्स अपनी भाषा में AI से सवाल पूछ सकेंगे।
कैसे करेगा काम?
Google Pay का Gemini AI यूजर की अनुमति मिलने के बाद निम्न जानकारियों का उपयोग करेगा—
- Google Pay ट्रांजैक्शन हिस्ट्री
- सेव किए गए पेमेंट मेथड
- Google अकाउंट डेटा
- CIBIL रिपोर्ट (जहां लागू हो)
इसी आधार पर AI यूजर को व्यक्तिगत वित्तीय सुझाव और जवाब उपलब्ध कराएगा।
कैसे करें ‘Ask Google Pay’ फीचर एक्टिव?
इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले Google Pay में Personalisation within Google Pay सेटिंग ऑन करनी होगी।
स्टेप्स:
- Google Pay ऐप खोलें।
- Settings में जाएं।
- Privacy & Security विकल्प चुनें।
- Data & Personalisation पर क्लिक करें।
- Personalisation within Google Pay को Enable करें।
- इसके बाद होम स्क्रीन पर Money Tab में जाकर Ask Google Pay के जरिए चैट शुरू करें।
यूजर्स की प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान
Google के अनुसार यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है और डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। यूजर जब चाहें इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा Ask Google Pay की चैट हिस्ट्री लगभग 42 दिनों तक देखी जा सकेगी।
Google Pay Flex SBI Card भी हुआ लॉन्च
Gemini AI फीचर के साथ Google ने भारत में RuPay नेटवर्क आधारित Google Pay Flex SBI Card भी लॉन्च किया है, जिससे डिजिटल भुगतान और क्रेडिट सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
