Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी क्यों हुई वायरल? और कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके?
Cockroach Janta Party: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं और “कॉकरोच” को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक कैंपेन “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) तेजी से वायरल हो गया है। इंटरनेट पर इस नाम की वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह कैंपेन चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

हालांकि बाद में जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया था। इसके बावजूद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से शुरू हुआ डिजिटल कैंपेन तेजी से ट्रेंड करने लगा।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन है, जिसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर तंज कसने के अंदाज में पेश किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी बनाई गई है, जहां लोग खुद को पार्टी का सदस्य बताकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Viral: 4 दिन में 11M+ फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर BJP को भी छोड़ा पीछे
कैसे हुई इसकी शुरुआत?
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट के अनुसार, इसके संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके हैं। सोशल मीडिया पर इस कैंपेन की शुरुआत व्यंग्यात्मक वीडियो, मीम्स और राजनीतिक तंज के जरिए की गई, जिसने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर ली।
क्या है CJP का मेनिफेस्टो?
कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी मजेदार और व्यंग्यात्मक अंदाज में तैयार किया गया है। पार्टी खुद को “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी” बताती है।
इसके मेनिफेस्टो में शामिल:
- रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने की मांग
- संसद में महिलाओं को 50% आरक्षण
- पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक
- युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर व्यंग्यात्मक वादे
कौन हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है।

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है CJP?
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटे, मजेदार और व्यंग्यात्मक वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं की नाराजगी, हास्य और राजनीतिक व्यंग्य को मिलाकर ऐसा कंटेंट तैयार किया, जिससे लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं। इसी वजह से इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म ने इस कंटेंट को तेजी से प्रमोट किया और देखते ही देखते यह कैंपेन वायरल हो गया।
https://www.instagram.com/cockroachjantaparty?igsh=MTZqODhsenU1bnNpcQ==
