Cockroach Janta Party Viral: 4 दिन में 11M+ फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर BJP को भी छोड़ा पीछे
Cockroach Janta Party Viral: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (Cockroach Janta Party) जबरदस्त चर्चा में है। महज 4 दिनों के भीतर इस इंस्टा पेज ने 1.05 करोड़ फॉलोअर्स हासिल कर इंटरनेट पर नया रिकॉर्ड जैसा माहौल बना दिया है। खास बात यह है कि फॉलोअर्स के मामले में इस वायरल अकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया है।

4 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शुरुआत में सिर्फ 48 घंटे के भीतर 5.5 लाख फॉलोअर्स जुड़ गए थे। इसके बाद तीसरे दिन यह आंकड़ा 62 लाख तक पहुंच गया और अब सिर्फ चार दिनों में फॉलोअर्स की संख्या 11M+ के पार पहुंच चुकी है।
सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह अकाउंट तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए कई छोटे वीडियो करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके हैं। कुछ वीडियो पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए हैं।
BJP के इंस्टाग्राम अकाउंट से निकली आगे
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलहाल करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट इससे काफी आगे निकल चुका है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस अकाउंट के सभी फॉलोअर्स वास्तविक हैं या नहीं, लेकिन इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार
आखिर क्यों वायरल हुई Cockroach Janta Party?
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म ऐसे कंटेंट को तेजी से प्रमोट करता है, जिसे शुरुआती समय में ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट मिलते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने वीडियो में व्यंग्य, हास्य, गुस्सा और सामाजिक मुद्दों का ऐसा मिश्रण पेश किया, जिससे लोग तेजी से कनेक्ट हुए। यही वजह रही कि कंटेंट वायरल होता चला गया।
छोटे वीडियो बने सफलता की वजह
इस वायरल अकाउंट की सबसे बड़ी ताकत इसके छोटे और रिलेटेबल वीडियो बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में आम लोगों की भावनाओं और इंटरनेट ट्रेंड्स को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया, जिसने यूजर्स को आकर्षित किया। इसी कारण यूजर्स ने वीडियो को ज्यादा समय तक देखा, शेयर किया और कमेंट किए, जिससे इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म ने इस कंटेंट को और ज्यादा लोगों तक पहुंचा दिया।
https://www.instagram.com/cockroachjantaparty?igsh=MTZqODhsenU1bnNpcQ==
