Featuredछत्तीसगढ़

Borneo Hospital का 1 वर्ष पूर्ण रायपुर में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप और Sickle Cell Clinic का शुभारंभ

Borneo Hospital Raipur: छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से पहचान बना रहा Borneo Mother & Child Care Hospital अपने सफल संचालन के एक वर्ष पूर्ण होने पर “1 Year of Gentle Care” मना रहा है। इस खास मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने प्रदेशवासियों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

रायपुर में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

अस्पताल ने पहले वर्ष में ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अब तक 5500+ OPD परामर्श, 1000+ फिटल मेडिसिन केस, और 375+ IPD सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इसके अलावा 250+ सुरक्षित डिलीवरी, 50+ हाई रिस्क डिलीवरी, 90+ NICU, 30+ PICU और 100+ स्त्री रोग प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गई हैं।

Sickle Cell Clinic का शुभारंभ और फ्री हेल्थ कैंप

अस्पताल द्वारा 28 अप्रैल 2026 से Sickle Cell Clinic की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस हेल्थ कैंप में देश के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे, जिनमें
Dr. Namrata Maji, Dr. Neelam Chandra, Dr. Rohit Kumar, Dr. Rashmi Kispotta, Dr. Paridhi Jain, Dr. Nupur Khandelwal, Dr. Virendra Kumar Kujur और Dr. Kavita Sinha शामिल हैं।


मरीजों के लिए खास सुविधाएं और ऑफर्स

इस विशेष शिविर के दौरान मरीजों को कई सुविधाएं नि:शुल्क और रियायती दरों पर दी जाएंगी:

  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक फ्री OPD एवं Sickle Cell Screening
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क भर्ती एवं इलाज की सुविधा
  • Sickle Cell जांच (Electrophoresis) मात्र ₹400 में
  • गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क एनीमिया काउंसलिंग
  • गर्भ में पल रहे बच्चे की जेनेटिक जांच (Ayushman Card पर फ्री)

अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाओं के साथ अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। रायपुर के Davda Colony, Pachpedi Naka में स्थित यह अस्पताल तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *