Featuredलाइफस्टाइल

Bathua Poori Recipe: सर्दियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर बथुआ की कुरकुरी पूरी

Bathua Poori Recipe: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों से बनी चीजों का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है बथुआ की पूरी, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होती है। बथुआ के पत्तों को मसालों के साथ गेहूं के आटे में मिलाकर बनाई गई यह पूरी नाश्ते या खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

बथुआ की पूरी को आप दही, अचार, सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

बथुआ की पूरी बनाने के लिए सामग्री

  • ताजा बथुआ – 200 ग्राम
  • गेहूं का आटा – 2 से 3 कप
  • सूजी – 2 बड़े चम्मच
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 3-4 कलियां
  • हरी मिर्च – 2
  • अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार

बथुआ की पूरी बनाने की विधि

1. बथुआ तैयार करें

सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह साफ करके धो लें। उबलते पानी में इसे 3-5 मिनट तक नरम होने दें। इसके बाद ठंडे पानी में डालें और पानी निकाल लें।

2. बथुआ का पेस्ट बनाएं

बथुआ के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिक्सर में बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

3. आटा गूंथें

एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, हींग, हल्दी, नमक और तेल डालकर मिलाएं। अब इसमें बथुआ का पेस्ट डालें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

4. पूरी बेलें और तलें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी बेल लें। गर्म तेल में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

बथुआ पूरी के फायदे

बथुआ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने और डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने का अच्छा तरीका माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *