Amitabh Bachchan Surgery: अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी? ICU और अस्पताल में भर्ती रहने का किया खुलासा, पोस्ट से फैंस हुए परेशान
Amitabh Bachchan Surgery: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट ने उनके करोड़ों प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। बिग बी ने अपने पोस्ट में अस्पताल, सर्जरी, ICU में बिताए समय और घर लौटने के बाद आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सर्जरी उनकी हुई है या किसी और की, लेकिन उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अस्पताल में सर्जरी के बाद वह ICU में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहे। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। उन्होंने लिखा कि अस्पताल से घर लौटने का समय शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे कठिन होता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Leak: 48MP कैमरा, A20 Pro चिप और छोटा Dynamic Island
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोग ही सच्चे चैंपियन होते हैं। जो लोग हिम्मत नहीं हारते, वही आगे बढ़ते हैं और चुनौतियों को पार करते हैं।
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या यह सर्जरी उनकी थी और क्या अब उनकी तबीयत ठीक है। बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
हालांकि, अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने घर जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलते नजर आए थे और इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। शो 10 अगस्त 2026 से प्रसारित होने वाला है। ऐसे में अब तक उनकी ओर से स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
