Featuredलाइफस्टाइललेटेस्ट

LPG Shortage: गैस सिलेंडर की कमी से परेशान? कुकिंग के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज

LPG Shortage: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत में Liquefied Petroleum Gas (LPG) की सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसी वजह से लोग अब किचन में इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर इंडक्शन कुकटॉप और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये प्रोडक्ट स्टॉक से बाहर भी हो गए हैं।

LPG Shortage

अगर गैस सिलेंडर की कमी महसूस हो रही है, तो आप कुकिंग के लिए इन 5 बेहतरीन अप्लायंसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. एयर फ्रायर

Air Fryer आजकल किचन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे खाना कम तेल में पकाया जा सकता है। इसमें आप पनीर, ग्रिल्ड चिकन, फ्रेंच फ्राइज और बेक्ड स्नैक्स जैसी कई चीजें बना सकते हैं।

कीमत: लगभग 2,500 रुपये से 15,000 रुपये तक।

2. माइक्रोवेव ओवन

Microwave Oven किचन का एक मल्टीपर्पज अप्लायंस है। इससे खाना गर्म करने के साथ-साथ कई तरह की डिशेज भी बनाई जा सकती हैं।इसमें पास्ता, सूप, सब्जियां, चावल और यहां तक कि ग्रिल व रोस्टिंग भी आसानी से की जा सकती है।

कीमत: लगभग 5,000 रुपये से 80,000 रुपये तक।

3. राइस कुकर

Rice Cooker एक आसान और उपयोगी इलेक्ट्रिक उपकरण है, जिससे चावल जल्दी और आसानी से पकाए जा सकते हैं। इसमें पुलाव, खिचड़ी और उबली हुई सब्जियां भी तैयार की जा सकती हैं। यह किफायती उपकरण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart पर भी उपलब्ध है।

कीमत: करीब 1,500 रुपये से शुरू।

4. इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर (हॉट प्लेट)

Electric Hot Plate पुराने गैस स्टोव की तरह काम करता है, लेकिन यह बिजली से चलता है। इस पर आप कढ़ाई या पैन रखकर सब्जियां, दाल या अन्य व्यंजन आसानी से बना सकते हैं।

कीमत: करीब 2,000 से 3,000 रुपये।

5. इलेक्ट्रिक पैन

Electric Frying Pan एक कॉम्पैक्ट कुकिंग उपकरण है जिसमें बिल्ट-इन हीटिंग एलिमेंट होता है। इसमें अंडे, नूडल्स, सब्जियां और हल्के स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं।

कीमत: करीब 1,000 रुपये से शुरू।

क्यों बढ़ रही है इन अप्लायंसेज की मांग

विशेषज्ञों के मुताबिक गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और सप्लाई से जुड़ी अनिश्चितता के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। ये उपकरण न सिर्फ किफायती हैं बल्कि छोटे घरों और हॉस्टल में रहने वाले लोगों के लिए भी बेहद सुविधाजनक साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *