CJP Protest : दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से DMRC का बड़ा फैसला
Delhi Metro Update: राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। DMRC ने यात्रियों के लिए सर्विस अपडेट जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी, जिससे अन्य मेट्रो लाइनों पर सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
बंद किए गए 16 मेट्रो स्टेशन
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर देखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला एहतियातन लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन? जानें पार्थिव शिवलिंग पूजा का महत्व
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल DMRC ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बंद किए गए मेट्रो स्टेशन कब तक दोबारा खोले जाएंगे।
