Featuredकरियर

ISRO Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 462 अप्रेंटिस पदों पर होगी भर्ती

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने वर्ष 2026-27 अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 462 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन 25 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

ISRO Recruitment 2026

यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान ISRO के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

ISRO Apprentice Recruitment 2026: कुल पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 462 पद भरे जाएंगे।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 273 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस – 189 पद

भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विषयों के लिए की जाएगी।

कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

  • तारीख: 25 जुलाई 2026
  • समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • स्थान: कार्तिका थिरुनल गवर्नमेंट वोकेशनल एंड हायर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, तिरुवनंतपुरम (केरल)

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा—

  • दस्तावेज सत्यापन
  • पात्रता की जांच
  • मेरिट एवं शॉर्टलिस्टिंग

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

  • BE/B.Tech/डिप्लोमा/स्नातक प्रमाणपत्र
  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  • 10वीं का प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण)
  • NATS रजिस्ट्रेशन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • SC/ST/OBC/EWS/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

NATS Registration जरूरी

ISRO की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों का National Apprenticeship Training Scheme (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। बिना NATS रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *