Featuredकरियर

YIL Vacancy 2026: सरकारी रक्षा कंपनी में निकली 3900+ वैकेंसी, 10वीं पास और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका

YIL Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं या ITI कर चुके हैं और सरकारी रक्षा कंपनी में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) ने 3900 से ज्यादा ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

YIL Vacancy 2026

ऑफिशियल वेबसाइट www.recruit-gov.com पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती खासतौर पर 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका मानी जा रही है।

YIL Apprentice Vacancy 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थायंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL)
पद का नामट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद3979
विज्ञापन संख्या1457
आवेदन शुरू1 फरवरी 2026
अंतिम तिथि3 मार्च 2026
आयु सीमा14 से 18 वर्ष
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टाइपेंडनॉन ITI – ₹8200, ITI – ₹9600 प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइटwww.recruit-gov.com

ITI और Non-ITI पदों का ब्रेकअप

  • ITI पद: 2843
  • Non-ITI पद: 1136

ITI ट्रेड्स में शामिल हैं:
मैकेनिस्ट, टर्नर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मैकेनिक आदि।

योग्यता (Eligibility Criteria)

Non-ITI उम्मीदवार

  • 10वीं पास (कम से कम 50% अंक)
  • मैथ्स और साइंस में न्यूनतम 40% अंक

ITI उम्मीदवार

  • 10वीं पास (50% अंक)
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI
  • ITI परीक्षा में कम से कम 50% अंक

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / OBC: ₹200
  • SC / ST / PH / Ex-Serviceman: ₹100
  • महिला उम्मीदवार: ₹100

YIL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.recruit-gov.com पर जाएं
  2. Trade Apprenticeship Indian Ordnance Factories 59th Batch लिंक पर क्लिक करें
  3. New Registration पर क्लिक करें
  4. नाम, मोबाइल, ईमेल, कैटेगरी आदि भरें (OTP वेरिफिकेशन)
  5. लॉगइन कर आवेदन फॉर्म पूरा करें
  6. फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क जमा करें
  8. फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *