Dhurandhar BO Collection: ‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2025 की टॉप 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल
Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज के 17 दिन बाद ही फिल्म ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं। ‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है और साथ ही भारत की ऑल टाइम टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री मार चुकी है।

17वें दिन भी धुरंधर का तूफानी कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) को करीब 38.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई 16वें दिन के मुकाबले 12.41% ज्यादा है। अब तक फिल्म की सबसे बड़ी कमाई दूसरे रविवार को देखने को मिली थी, जब इसने 58 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 555.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘धुरंधर’ ने सिर्फ 17 दिनों में 2025 की टॉप 3 फिल्मों में जगह बना ली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (622 करोड़) और दूसरे नंबर पर ‘छावा’ (602 करोड़) है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।
एनिमल को पछाड़कर ऑल टाइम टॉप 10 में एंट्री
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ते हुए भारत की ऑल टाइम टॉप 10 हाई ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में भी जगह बना ली है।
भारत की ऑल टाइम टॉप 10 फिल्मों में शामिल हैं –
- पुष्पा 2: द रूल
- बाहुबली 2
- केजीएफ चैप्टर 2
- RRR
- कल्कि 2898 AD
- जवान
- कांतारा: चैप्टर 1
- छावा
- स्त्री 2
- धुरंधर (555.7 करोड़)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दमदार
‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 836.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 666.75 करोड़ रुपये रहा है। इसी दौरान रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और ‘धुरंधर’ के शोर में दबकर रह गई।
