Featuredक्रिकेटखेल

Most Wickets in 2025: ना कुलदीप, ना बुमराह और ना ही स्टार्क, इस अनजान गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर मचाया तहलका

Most Wickets in 2025: क्रिकेट की दुनिया में जब भी घातक गेंदबाजों की बात होती है, तो जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे बड़े नाम सबसे पहले ज़हन में आते हैं। लेकिन साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कोई सुपरस्टार नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के जैकब डफी (Jacob Duffy) हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।



जैकब डफी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

31 वर्षीय जैकब डफी ने साल 2025 में खेले गए 36 इंटरनेशनल मैचों में 81 विकेट झटककर सभी दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज़ में उन्होंने 3 मैचों में 23 विकेट लेकर साल का विकेट टैली 81 तक पहुंचा दिया।

2020 में डेब्यू, 2025 बना करियर का बेस्ट साल

जैकब डफी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान 5 साल बाद मिली। 2025 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ साल साबित हुआ, जहां उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार गेंदबाजी की।

2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

  1. जैकब डफी (न्यूजीलैंड) – 36 मैच, 81 विकेट
  2. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) – 27 मैच, 65 विकेट
  3. ब्लेसिंग मुजारबानी (जिम्बाब्वे) – 31 मैच, 65 विकेट
  4. अली दाऊद (बहरीन) – 37 मैच, 63 विकेट
  5. कुलदीप यादव (भारत) – 25 मैच, 60 विकेट
  6. रिचर्ड नगरावा (जिम्बाब्वे) – 35 मैच, 56 विकेट
  7. जेडन सील्स (वेस्टइंडीज) – 26 मैच, 56 विकेट
  8. रिज़वान बट्ट (बहरीन) – 34 मैच, 55 विकेट
  9. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 23 मैच, 54 विकेट
  10. अबरार अहमद (पाकिस्तान) – 34 मैच, 53 विकेट

तीनों फॉर्मेट में डफी का दबदबा

जैकब डफी ने साल 2025 में

  • टेस्ट: 25 विकेट
  • वनडे: 21 विकेट
  • टी20: 35 विकेट

अब तक खेले गए 61 इंटरनेशनल मैचों में डफी 113 विकेट चटका चुके हैं और उनका औसत 19.11 का रहा है। नई गेंद हो या डेथ ओवर्स, डफी की सटीक लाइन-लेंथ बल्लेबाजों के लिए काल बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *