Steno Typing Recruitment: स्टेनोग्राफर-टाइपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक भरें आवेदन, जानिए जरूरी निर्देश
Steno Typing Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! शीघ्रलेखन (Stenography) और मुद्रलेखन (Typing) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

योग्यता (Eligibility Criteria)
- उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी हिन्दी या अंग्रेजी में शीघ्रलेखन या टाइपिंग परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा का स्वरूप (Exam Details)
- हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी परीक्षा: 100 शब्द प्रति मिनट की गति।
- हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा:
- 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा
- 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटा
- 10000 की डिप्रेशन प्रति घंटा
प्रत्येक गति (speed category) के लिए अभ्यर्थी अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एक ही गति की परीक्षा के लिए अलग-अलग केन्द्रों के लिए आवेदन मान्य नहीं होगा।
परीक्षा शुल्क (Application Fee)
| परीक्षा प्रकार | श्रेणी | शुल्क |
|---|---|---|
| हिन्दी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा | अनारक्षित / OBC | ₹400 |
| हिन्दी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा | SC/ST | ₹200 |
| हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा | अनारक्षित / OBC | ₹300 |
| हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा | SC/ST | ₹150 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ: चालू
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2024
- प्रवेश पत्र जारी: परिषद द्वारा परीक्षण उपरांत ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
- आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें, क्योंकि संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
- पासपोर्ट आकार की स्पष्ट रंगीन फोटो और काले स्याही में हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
- परीक्षा केन्द्र में केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, काला पेन और पेंसिल-इरेज़र ही ले जाने की अनुमति है।
- मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है।
परीक्षा प्रक्रिया (Exam Procedure)
कम्प्यूटर आधारित मुद्रलेखन परीक्षा में उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले लॉगिन करना होगा।
15 मिनट की अवधि पूरी होने पर परीक्षा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
शीघ्रलेखन परीक्षा में उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा प्रदत्त नोटबुक में लिखना होगा और बाद में वही लेख कम्प्यूटर पर टाइप करना होगा।
