Lausanne Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर, 8 सेंटीमीटर से चूके खिताब
Lausanne Diamond League 2026: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उतरे नीरज ने 88.05 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि वह खिताब जीतने से महज 8 सेंटीमीटर पीछे रह गए।

दूसरे प्रयास में किया सीजन का बेस्ट थ्रो
नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता की शुरुआत 83.54 मीटर के थ्रो से की। वहीं श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने पहले ही प्रयास में 85.99 मीटर का थ्रो कर बढ़त बना ली।दूसरे राउंड में नीरज ने शानदार वापसी करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया और कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।
सिर्फ 8 सेंटीमीटर से छूटा खिताब
तीसरे राउंड में मुकाबला रोमांचक हो गया, जब रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 8 सेंटीमीटर का अंतर रहा।नीरज का तीसरा प्रयास 83.72 मीटर रहा, जबकि चौथा प्रयास फाउल हो गया। पांचवें राउंड में उन्होंने थ्रो नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh State Sports Awards 2026: राज्य खेल पुरस्कार की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका
आखिरी प्रयास भी नहीं दिला सका जीत
छठे और अंतिम प्रयास में नीरज ने 86.69 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह पहले स्थान तक नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता का समापन दूसरे स्थान पर किया।हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद वापसी करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो नीरज चोपड़ा के लिए आने वाले टूर्नामेंट्स से पहले सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
