Featuredमनोरंजन

Ismail Darbar Controversy: इस्माइल दरबार का बयान बना विवाद का कारण, बोले- ‘बेटा चाहे तो गौहर को काम से रोक सकता है’,

Ismail Darbar Controversy: म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके बेटे जैद दरबार अगर चाहें तो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस गौहर खान को काम करने से रोक सकते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Ismail Darbar Controversy

इस्माइल दरबार ने कहा, “मैं एक पारंपरिक परिवार से हूं। जब भी टीवी पर कुछ सेंसुअल सीन आते हैं, हम चेहरा फेर लेते हैं। गौहर अब हमारे परिवार का हिस्सा हैं, और उसकी प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी हमारी है। लेकिन मैं उसे नहीं कह सकता कि वो काम न करे — वो हक मेरे बेटे का है।”

उनका यह बयान सुनते ही नेटिज़न्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा, “जैद से ज्यादा फेमस तो गौहर है, वो उसे रोक भी कैसे सकता है?” वहीं दूसरे ने लिखा, “खुद कुछ करते नहीं, और जो काम कर रहे हैं, उन्हें रोकने की बात कर रहे हैं।”

कई यूजर्स ने नगमा मिर्जा (इस्माइल दरबार की बेटी) को लेकर भी सहानुभूति जताई और कहा कि इस परिवार में महिलाओं के प्रति सोच अब भी पुरानी है।

गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। गौहर हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद फिर से पब्लिक अपीयरेंस में नजर आईं थीं और ‘बिग बॉस 19’ के मंच पर भी पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *