OnePlus 15 Specifications: OnePlus 15 लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मिलेगा दमदार लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फ्लैगशिप फोन
OnePlus 15 में 6.78 इंच का 1.5K BOE X3 डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid, और Pro XDR विजुअल को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में 1Hz से 165Hz तक का डायनेमिक रिफ्रेश रेट मिलेगा और 1800 nits ब्राइटनेस के साथ यह सुपर स्मूद एक्सपीरियंस देगा। साथ ही, इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है — जो मार्केट का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। इसके साथ फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, जिससे हेवी ऐप्स और गेमिंग में कोई लैग नहीं होगा।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा, जिससे यूज़र्स को स्मूद और पावरफुल इंटरफेस मिलेगा।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा —
- 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
- 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS)
यह कैमरा सिस्टम OnePlus 15 को मोबाइल फोटोग्राफी में एक नया स्टैंडर्ड देने वाला है।
अन्य फीचर्स
फोन में नेक्स्ट-जेन कूलिंग सिस्टम, बड़ा बायोनिक वाइब्रेशन मोटर, स्टीरियो स्पीकर, मल्टी-फंक्शनल NFC, और IR ब्लास्टर जैसी सुविधाएँ दी जाएँगी। साथ ही, यह USB-C पोर्ट और IP66 / IP68 / IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा। फोन को ब्लैक, पर्पल और नए सैंड स्ट्रोम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 15: क्या है खास?
OnePlus 15 अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के चलते फ्लैगशिप सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित कर सकता है। अगर आप 2025 में एक हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो OnePlus 15 आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है।
