Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: कई हिस्सों में भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिख रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

CG Weather Update


पिछले 24 घंटे में व्यापक बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां-कहां हुई बारिश?

  • 14 सेमी: गोबरा नवापारा, राजिम
  • 13 सेमी: आरंग
  • 11 सेमी: पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद, मोहला
  • 10 सेमी: बलौदा बाजार, खड़गांव
  • 9 सेमी: धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर, गुरुर
  • 8 सेमी: माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद, रायपुर शहर
  • 7 सेमी: छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर, कोमाखान
  • 6 सेमी: भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर, सिमगा

किन जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर (उत्तर बस्तर), धमतरी, गरियाबंद – यहां मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना।
  • यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर – यहां मध्यम बारिश की संभावना।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान 24°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *