RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे में 8875 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, पदों का ब्योरा और चयन प्रक्रिया
RRB NTPC Vacancy 2025:
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बहुत जल्द एनटीपीसी (NTPC) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। इस बार कुल 8875 पदों पर भर्ती निकलेगी, जिसमें 3058 पद अंडर ग्रेजुएट (UG) और 5817 पद ग्रेजुएट लेवल के शामिल हैं।

पदों का ब्योरा (Graduate Level – 5817 पद)
- स्टेशन मास्टर (Station Master) – 615 पद
- गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Guard/Train Manager) – 3423 पद
- ट्रैफिक असिस्टेंट (Metro Railway) – 59 पद
- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर (CCTS) – 161 पद
- कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट (JAA) – 921 पद
- वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट – 638 पद
पदों का ब्योरा (Undergraduate Level – 3058 पद)
- ट्रेन्स क्लर्क (Trains Clerk) – 77 पद
- वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (CCTC) – 2424 पद
- लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट – 394 पद
- कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट – 163 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- UG लेवल (अंडर ग्रेजुएट): 12वीं पास, आयु 18 से 30 वर्ष।
- ग्रेजुएट लेवल: स्नातक पास, आयु 18 से 33 वर्ष।
एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:
- CBT-1 और CBT-2 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- CBT-1 (90 मिनट – 100 प्रश्न: 40 जनरल अवेयरनेस, 30 गणित, 30 रीजनिंग)
- CBT-2 (90 मिनट – 120 प्रश्न: 50 जनरल अवेयरनेस, 35 गणित, 35 रीजनिंग)
- दोनों चरणों में नेगेटिव मार्किंग (1/3 अंक) होगी।
- CBT-1 (90 मिनट – 100 प्रश्न: 40 जनरल अवेयरनेस, 30 गणित, 30 रीजनिंग)
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) – स्टेशन मास्टर जैसे पदों के लिए।
- टाइपिंग स्किल टेस्ट – जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट, क्लर्क पदों के लिए।
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट अंतिम चरण होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
RRB जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
