Featuredलाइफस्टाइल

Rice Puri Recipe: घर पर ऐसे बनाएं चावल की फूली हुई पूरी, स्वाद में लगेगी लाजवाब

Rice Puri Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चावल के आटे से बनी कुरकुरी पूरी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद आलू की सब्जी, चटनी या दही के साथ और भी बढ़ जाता है।

सामग्री (Ingredients)

  • चावल का आटा – 2 कप
  • उबला हुआ आलू – 1 (मैश किया हुआ या कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन – 1/4 छोटा चम्मच
  • हरि मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 1 छोटा चम्मच (आटे में डालने के लिए)
  • तेल – पूरियां तलने के लिए

बनाने की विधि:
सबसे पहले पानी में जीरा, अजवाइन, नमक और घी डालकर उबालें। इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाकर डो तैयार करें। ठंडा होने के बाद इसमें मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेलें और गरम तेल में सुनहरी व कुरकुरी होने तक तल लें।गरमा-गरम चावल की पूरी को आलू की सब्जी, दही या चटनी के साथ परोसें। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *