Featuredटेक्नोलॉजी

GST 2.0: GST कटौती से सस्ते हुए TV, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन, देखें पूरी लिस्ट

GST 2.0 Update:

देशभर में आज यानी 22 सितंबर 2025 से नई जीएसटी दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST दरों में बड़ी कटौती का ऐलान किया था। अब टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत कई घरेलू उपकरण पहले से 8 से 10 प्रतिशत सस्ते हो गए हैं।

GST 2.0

किन प्रोडक्ट्स पर घटा GST?

पहले 28% जीएसटी स्लैब में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को अब 18% स्लैब में डाल दिया गया है। जिन प्रोडक्ट्स की कीमतें घटी हैं, उनमें शामिल हैं:

  • टीवी (32-इंच और उससे ज्यादा स्क्रीन साइज)
  • फ्रिज (Refrigerator)
  • वॉशिंग मशीन
  • एसी (Air Conditioner)
  • एयर कूलर
  • वैक्यूम क्लीनर
  • माइक्रोवेव
  • मिक्सर-ग्राइंडर और जूसर
  • मोबाइल एक्सेसरीज

कितने सस्ते होंगे टीवी और होम अप्लायंसेज?

नई GST दरों के बाद 32-इंच के टीवी पर अब केवल 18% जीएसटी देना होगा। LG, Samsung, Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स के टीवी पहले से कम कीमत पर मिलेंगे। बड़ी स्क्रीन वाले 43-इंच या उससे ज्यादा के टीवी भी सस्ते हो जाएंगे। इसी तरह, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और माइक्रोवेव की कीमतों में भी 8-10% तक की गिरावट आएगी।

त्योहारों से पहले ग्राहकों को राहत

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेस्टिव सीजन से ठीक पहले लिया गया यह फैसला ग्राहकों को बड़ी राहत देगा। वहीं, बाजार में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बिक्री में भी तेजी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *