Featuredमनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी, फिल्म क्लैश पर बोले- ‘पता होता तो रिलीज नहीं करता

Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा।

फिल्म रिलीज डेट टकराने को लेकर अब सलमान खान का बड़ा बयान सामने आया है। सलमान खान ने कहा कि वह कभी भी किसी की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते। उन्होंने बताया कि जब उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी मिली तो उन्हें दुख हुआ और उन्होंने श्रद्धा से इसके लिए माफी भी मांगी।

सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के साथ होने वाले क्लैश को लेकर सवाल पूछा गया।सलमान खान ने कहा कि उन्हें पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म भी रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता तो वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के बारे में सोचते।सलमान ने बताया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर से बात की और इस क्लैश के लिए माफी मांगी। श्रद्धा कपूर ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों फिल्में अच्छी हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलेगा।

शाहरुख खान और रणबीर-आलिया की फिल्मों से नहीं चाहते थे टकराव

सलमान खान ने यह भी बताया कि वह किसी बड़े स्टार की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म की रिलीज डेट 27 नवंबर तय की गई थी, लेकिन उस दौरान दूसरी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही थीं।उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान की फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज होती तो वह अपनी फिल्म रिलीज नहीं करते। वहीं, 26 जनवरी के आसपास रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्मों के आने की वजह से भी वह क्लैश से बचना चाहते थे।

4 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

अब 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां ‘मातृभूमि’ में भारतीय जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, वहीं ‘ईठा’ मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है।दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म दर्शकों का ज्यादा प्यार हासिल कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *