Featuredलाइफस्टाइल

Bajra Upma Recipe: सर्दियों की सुबह के लिए परफेक्ट है बाजरे का उपमा, स्वाद के साथ सेहत का भी रखेगा ख्याल

Bajra Upma Recipe: सर्दियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से गर्म भी रखे। ऐसे में बाजरे का वेजिटेबल उपमा एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकता है।

बाजरा उपमा बनाने के लिए सामग्री

  • दरदरा पिसा बाजरा या बाजरे का दलिया – 1 कप
  • गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च – 1 कप बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता – 8-10 पत्ते
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
  • तेल या देसी घी – 1-2 बड़े चम्मच
  • पानी – 2.5 से 3 कप
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए

बाजरे का वेजिटेबल उपमा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले बाजरे को 2 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे पानी और थोड़े नमक के साथ प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने तक पका लें।अब कढ़ाई में तेल या देसी घी गर्म करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर अच्छी तरह भून लें।इसके बाद इसमें प्याज और अदरक डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। अब गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।अब इसमें पका हुआ बाजरा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें।अंत में नींबू का रस डालें और हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम बाजरा उपमा सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *