Mushtaq Khan Passes Away: बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका! अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में ली आखिरी सांस
Mushtaq Khan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 56 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मुश्ताक खान के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने ‘वेलकम’, ‘गदर’, ‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
करीब पांच साल पहले हुआ था कैंसर का पता
जानकारी के मुताबिक, मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर होने का पता चला था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन हाल ही में बीमारी दोबारा सामने आई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल से बनाई पहचान
मुश्ताक खान ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। वह खासतौर पर सपोर्टिंग और कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।फिल्म ‘वेलकम’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘गदर’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई।
फिल्म ‘कोकेन’ में निभाया था रसूल का किरदार
मुश्ताक खान हाल ही में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कोकेन’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘रसूल’ का किरदार निभाया था।फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स के कारोबार और भ्रष्टाचार की कहानी पर आधारित थी। इसमें मुश्ताक खान के अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
25 सितंबर को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
जानकारी के अनुसार, अभिनेता मुश्ताक खान को 25 सितंबर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने वर्षों तक अपने अभिनय और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया।उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
