Featuredछत्तीसगढ़

CG Patwari Transfer 2026: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पटवारियों का तबादला, 3 दिन में संभालना होगा पदभार

CG Patwari Transfer 2026: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों का तबादला किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी आदेश के तहत पटवारियों के हल्के बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG Patwari Transfer 2026

रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया। तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में नई जगह पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

चार तहसीलों में 60 पटवारियों का ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की चार प्रमुख तहसीलों में पटवारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

तहसीलस्थानांतरित पटवारी
मरवाही22
पेंड्रारोड18
पेंड्रा10
सकोला10
कुल60

इन सभी पटवारियों के हल्के बदलकर उन्हें नई पदस्थापना दी गई है।

लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों के बदले हल्के

रिपोर्ट के मुताबिक कई पटवारी लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ थे। प्रशासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को राजस्व विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

3 दिन के भीतर संभालना होगा नया पदभार

तबादला आदेश में संबंधित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने और नई पदस्थापना पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार स्थानांतरित पटवारियों को 3 दिनों के भीतर संबंधित नवीन तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराकर नए पटवारी हल्के का प्रभार ग्रहण करना होगा।

CG Patwari Transfer List 2026: देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *