Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर निकली झूठी, वायरल वीडियो पर टीम का बड़ा बयान
Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस की टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है और साफ किया है कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।

हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई करीना कपूर ब्लैक जिम वियर में नजर आईं। वीडियो में उनकी टीम उन्हें छाते से कवर करती दिखाई दी। इसी दौरान एक झलक देखकर सोशल मीडिया पर बेबी बंप को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। देखते ही देखते तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो गईं।
टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
करीना कपूर की टीम ने इन वायरल दावों को खारिज करते हुए कहा कि अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। टीम के मुताबिक सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी की पोस्ट में भी टीम के हवाले से यही जानकारी साझा की गई कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।
वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चा
वायरल क्लिप में करीना कपूर एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिखाई देती हैं। इसी दौरान कुछ सेकंड की झलक देखकर कई यूजर्स ने बेबी बंप होने का दावा किया। हालांकि यह महज सोशल मीडिया पर फैली अफवाह साबित हुई।
परिवार के साथ वेकेशन पर थीं करीना
कुछ समय पहले करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ वेकेशन पर गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।
यह भी पढ़ें: Nayyi Navelli: भाभी डायन है’ पोस्टर पर आदित्य धर का मजेदार कमेंट, यामी गौतम ने दिया दिलचस्प जवाब
वर्क फ्रंट
करीना कपूर आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। वहीं सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘हैवान’ में दिखाई देंगे।
