Featuredमनोरंजन

Nayyi Navelli: भाभी डायन है’ पोस्टर पर आदित्य धर का मजेदार कमेंट, यामी गौतम ने दिया दिलचस्प जवाब

Nayyi Navelli: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर और रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच यामी के पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने पोस्टर पर ऐसा मजेदार कमेंट किया कि सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत वायरल हो गई।

भाभी डायन है’ पोस्टर पर आदित्य धर का रिएक्शन

फिल्म ‘नई नवेली’ के मोशन पोस्टर में यामी गौतम लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में एक रहस्यमयी अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है “भाभी डायन है”, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।पोस्टर शेयर करते हुए आदित्य धर ने मजाकिया अंदाज में लिखा,तो अब मैं ऐसे परिवार का हिस्सा बन गया हूं!” साथ में उन्होंने ईविल और हार्ट इमोजी भी शेयर किए।”

यामी गौतम ने पति को दिया मजेदार जवाब

आदित्य धर के इस कमेंट पर यामी गौतम ने भी चुटीले अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा,”हाहाहा… राइटर साहब… आप फिल्मों में क्यों नहीं ट्राई करते? 16 अक्टूबर का इंतजार कीजिए.“दोनों की यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

2021 में हुई थी यामी और आदित्य की शादी

यामी गौतम और आदित्य धर की प्रेम कहानी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के दौरान शुरू हुई थी। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने 4 जून 2021 को परिवार की मौजूदगी में शादी की। मई 2024 में दोनों ने अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया।

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘नई नवेली’

फिल्म ‘नई नवेली’ की कहानी एक ऐसी नई दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार के लिए आदर्श बहू दिखाई देती है, लेकिन उसके देवर को शक होने लगता है कि उसके पीछे कोई रहस्यमयी ताकत छिपी है। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *