Featuredक्रिकेट

Shubman Gill News: शुभमन गिल की मांग को ICC ने किया खारिज, गेंद पर लार लगाने का बैन फिलहाल जारी रहेगा

Shubman Gill News: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर आईसीसी ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का अभी गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगा बैन हटाने का कोई प्लान नहीं है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि मौजूदा दौर में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर गेंदबाजों को मदद देने के लिए लार के इस्तेमाल पर फिर से विचार किया जा सकता है।

2020 में लगाया गया था लार पर बैन

आईसीसी ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेंद पर लार लगाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था।इसके बाद सितंबर 2022 में इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया गया। मौजूदा नियमों के तहत खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन लार का उपयोग नहीं कर सकते।

शुभमन गिल ने क्यों उठाया था मुद्दा?

वेलिंगटन टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि कूकाबूरा गेंद जल्दी नरम हो रही थी, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि अगर खिलाड़ी लार से गेंद को चमका सकें तो गेंदबाजों को बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर थोड़ी मदद मिल सकती है।

ICC क्यों नहीं हटाना चाहता बैन?

लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जारी रखने के पीछे सबसे बड़ा कारण गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tampering) की आशंका है।क्रिकेट नियमों के अनुसार, लार में च्यूइंग गम, मिठाई या अन्य पदार्थों के इस्तेमाल से गेंद के स्विंग और व्यवहार को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में इसकी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है।

ICC मीटिंग में भी नहीं हुई चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने बाली में हुई आईसीसी बैठक में लार प्रतिबंध हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। फिलहाल आईसीसी पुराने नियमों को ही जारी रखने के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *